रांची, जुलाई 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कांके प्रखंड के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस के तहत प्रमुख संक्रामक रोग पीपीआर से बचाव के लिए 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का टीकाकरण किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने बेहतर उत्पादकता और लाभ के लिए बकरियों के प्रजनन, पोषण व स्वास्थ्य प्रबंधन में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर बल दिया। उन्होंने पशुओं की पोषण आवश्यकता की पूर्ति के लिए हरा चारा उगाने और आधुनिक बकरीपालन संबंधी आवश्यक परामर्श प्राप्त करने के लिए रांची वेटनरी कॉलेज के सतत संपर्क में रहने का सुझाव पशुपालकों को दिया। निदेशक अनुसंधान डॉ पीके सिंह, वेटनरी संकाय के डीन डॉ एमपी गुप्ता, प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ अलोक कुमार पांडेय, झारखंड सरकार के पशुपालन अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.