देवघर, मार्च 4 -- देवघर। पशु चिकित्सा अभियान के तहत इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) देवघर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर के सहयोग से राकूडीह गांव में पशु स्वास्थ्य जांच वह टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 गायों और 200 से अधिक बकरियों का ईलाज किया गया। साथ ही बीमार पशुओं को ठीक करने मवेशीपालकों के बीच नि:शुल्क दवाई का भी वितरण किया गया। इस शिविर में कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर की पशु वैज्ञानिक डॉ.पूरन सोरेन द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य जांच किया गया और जांच के आधार पर दवाईयां दी गयी। मौके पर इफको के क्षेत्र प्रबंधक देव कुमार ने कहा कि बदलते मौसम में पशुओं का स्वास्थ्य जांच होना अनिवार्य है। पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। जिस प्रकार मानव का स्वास्थ्य जांच होता है, उसी प्रकार पशुओं का भी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.