कटिहार, मई 4 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर पेट्रोल पम्प के निकट एनएच-31पर अवैध रूप से पशु तस्करी के आरोप में एक चालक सहित एक पशु व्यापारी सहित पिकअप भान को जप्त किया है। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि डीसीएम ट्रक पर क्रूरता पूर्वक अवैध रूप से पशु को दूसरे जगह ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी ने चाक और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नवगछिया राजेंद्र कॉलोनी निवासी सह वाहन का चालक संजय कुमार तथा दूसरे युवक की पहचान पूर्णिया जिले के बड़ा ईदगाह निवासी मोहम्मद अयान कुरेशी के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल जांच कराने कब बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबिक जब्त की मवेशी को गौशाला भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.