रांची, फरवरी 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्त मंत्री ने पशुपालन को समृद्ध बनाकर पशुधन कृषि आय को बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऋण संबद्ध पूंजी सब्सिडी सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की है। कहा है कि पशुधन कृषि आय के लगभग 16 प्रतिशत योगदान देता है, जिसमें गरीब और सीमांत परिवार भी शामिल हैं। इसे देखते हुए पशु चिकित्सा पेशेवरों की संख्या को 20000 से अधिक करके उनकी उपलब्धता बढ़ायी जाएगी। इसके लिए निजी क्षेत्र में पशु रोग विशेषज्ञ और पैरा पशु शल्य महाविद्यालय, पशु अस्पताल, नैदानिक प्रयोगशालाओं और प्रजनन सुविधाओं की स्थापना के लिए एक ऋण संबद्ध पूंजी सब्सिडी सहायता योजना शुरू की जाएगी। साथ ही भारतीय और विदेशी संस्थानों के बीच सहयोग को भी सुविधाजनक बनाया जाएगा। ग्रामीण और शहर के आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापरक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.