मुंगेर, फरवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने गुरुवार की देर रात रंगदारी कांड में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नया टोला केशवपुर निवासी चंद्रशेखर मंडल का पुत्र सुभाष कुमार है। सुभाष कुमार ने जमालपुर कारखाना गेट संख्या छह के समीप निवासी सह पशु व्यापारी मो. मुख्तार से करीब एक लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी। इसके विरुद्ध में पीड़ित ने थाने में कांड संख्या 22/26 कर आरोपी पर कार्रवाई का अनुरोध किया था। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर जहां मामला दर्ज कर ली गयी, वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी। अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की और जुबलीवेल चौक के समीप रंगदार सुभाष को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.