मेरठ, दिसम्बर 31 -- सरधना। सोमवार को मंढियाई गांव की पशु पैंठ में खरीदारी करने आए एक पशु व्यापारी की कार से किसी ने पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। कार का सायरन बजा तो व्यापरी को इसका पता चला। व्यापारी ने एक युवक को शक के आधार पर पकड़ा, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिल सका। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक निवासी रियासत पुत्र इकराम ने बताया कि वह मंढियाई पशु पैठ में सोमवार को पशुओं की खरीद फरोख्त के लिए आया था। कार के डेक्स बोर्ड में उसने पांच लाख रुपये रखे हुए थे। जैसे ही वह पैठ में पहुंचा तो अचानक उसकी कार का सायरन तेजी से बजने लगाा। वह वापस कार के पास पहुंचा तो वह खुली हुई थी। इसके अलावा डेक्स बोर्ड के अंदर से पांच लाख गायब थे। आसपास मौजूद लोगों से उसने जानकारी की तो पता चला कि अलीगढ़ से आए एक ट्रक में युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.