जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड के बरामा गांव मे जीविका के माध्यम से पशु रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक बलदेब कुमार तथा प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी रमेश कुमार ने किया। इस शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों द्वारा 218 पशुओं को लाया गया, जिनका इलाज अनुभवी पशु चिकित्सकों द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित पशुपालकों को जानवरों के समुचित रख-रखाव, नियमित कृमिनाशक दवा देने तथा मिनरल मिश्रण के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...