फरीदाबाद, फरवरी 16 -- फरीदाबाद। धौंज में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को करीब 70 किलो पशु मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात एक टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पशुओं को काटकर उसका मांस बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी और वकील कुरैशी नामक व्यक्ति को काबू किया। उसके पास से पुलिस को पशुओं को काटने वाले सामान व करीब 70 किलो पशु मांस बरामद हुए। पुलिस जांच में जुटी है। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने मुजेसर थाना में शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित प्रिंस त्यागी डबुआ कॉ...