सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर का सितम जारी है। लगातार चौथे दिन सोमवार को भी दिनभर कुहासा छाया रहा एवं सर्द पछुआ हवा चलती रही। कंपकंपी भरी ठंड से राहत के लिए लोग गर्म कपड़ो में लिपटकर आग ताप रहे है,लेकिन फिर भी ठंड सता रही है। ठंड का सर्वाधिक असर बुजुर्ग, असहाय एवं बच्चों पर पड रहा है। साथ ही पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल हो रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...