गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला को धमकी देने और सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत बताया कि वह पशु प्रेमी और समाजसेविका हैं। वह पशुओं को लेकर होने वाले प्रोटेस्ट में हिस्सा लेती है। ऐसे में सत्या भारद्वाज ने उनको लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट की और जान से मारने की भी धमकी दी। आरोप है कि इतना ही नहीं जब वह आरडीसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई तो आरोपी के परिचितों ने उनका पीछा किया और रास्ते में रोककर धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...