पिथौरागढ़, नवम्बर 1 -- पशुपालन विभाग के ओर से राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर सुवाकोट में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य लेलू कपिल भंडारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान सुवाकोट गीता सौन ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान डिप्टी सीवीओ डॉ. लाल सिंह सामन्त ने सरकार की ओर से संचालित गाय पालन, बकरी पालन आदि योजनाओं के बारे में बताया और लाभ उठाने को कहा। पशु प्रदर्शनी में शकुंतला देवी पत्नी खुशाल सिंह की गाय को चैम्पियन चुना गया। विभाग के ओर से शंकुतला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा गाय, बछिया व बकरी वर्ग में भी प्रतियोगिता हुई। कलावती देवी की गाय को पहला स्थान हासिल हुआ। गीता देवी की गाय दूसरे व किशन सिंह की गाय तीसरे स्थान पर रही। बछिया वर्ग में विनोद सुलेड़ी, किरन, सुनीता देवी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.