अल्मोड़ा, मार्च 20 -- द्वाराहाट, संवाददाता। ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र दूनागिरी के नायल में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी हुई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मौर्या की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसडीएम सुनील कुमार राज, प्रशासक संतोष चौधरी, त्रिभुवन तिवारी थे। पशु प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों के 71 पशुओं ने प्रतिभाग किया। पशु विशेषज्ञों की ओर से पशुओं को छह श्रेणियां में रखा गया। भीम सिंह नेगी नायल की गाय प्रथम के साथ चैंपियन भी रही। त्रिभुवन तिवारी टोडरा की भैंस, विकास फुलारा की स्वदेशी गाय ने भी पहला स्थान पाया। निर्णायक मंडल में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामनयन मौर्य, डॉ. भल्ला, डॉ. सुमित जोशी, डॉ. पंकज गुणवंत, डॉ. अंकिता ज्योति, डॉ. सरिता रहे। प्रदर्शनी में डॉ. भगवंत पांडेय, नवीन चौधरी, मनोज सिरोही, पंकज पंत, दीप तिवा...