अमरोहा, फरवरी 21 -- सहज दुग्ध उत्पादक संस्था द्वारा पशु पालकों को चारा काटने की मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम शनिवार को हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। जिसमें कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रफुल तथा उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप ने कहा कि चारा काटने की मशीनों के उपयोग से पशुओं को संतुलित एवं बेहतर गुणवत्ता वाला चारा उपलब्ध होगा। बताया कि कंपनी भविष्य में भी दुग्ध उत्पादकों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। गिरधर गोपाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...