चम्पावत, फरवरी 5 -- चम्पावत। पशुपालन विभाग ने दूरस्थ ग्राम बजौन में बकरियों में फैलने वाले संक्रामक रोग पीपीआर से बचाव की जानकारी दी। शिविर में 18 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त गोवंशीय पशुओं में पहचान सुनिश्चित करने के लिए टैगिंग का कार्य भी संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी सचल डॉ. वैशाली, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी सचल कैलाश जोशी और दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...