हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। सवायजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक पशु तस्कर घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पदमलापुर निवासी मुकेश और गांव के सूरज द्वारा भैंस चोरी की तहरीर थाना सवायजपुर में दी गई थी। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कराई जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भैंस चोरी से जुड़ा आरोपी बाइक से शाहजहांपुर से सवायजपुर की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर भागने लगा। पीछा करने पर सर्विस लेन पर खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस न...