जौनपुर, मार्च 23 -- मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के अमोध गांव में पशु तस्करों ने शुक्रवार की देररात पिकअप पर भैंस उठा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पंवारा थाना क्षेत्र के अमोघ गांव निवासी शिखा सिंह पुत्री अशोक कुमार सिंह के दरवाजे पर अपनी भैंस बांध रखे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पिकअप सवार पशु तस्कर आए और भैंस लादने लगे। भैंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों और गांव के कुछ लोगों की आंख खुल गई। परिजनों ने पशु तस्करों का विरोध करते हुए कुछ दूर तक पीछा करना चाहा। लेकिन हौसला बुलंद पशु तस्करों ने अपने पीछे ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हि...