मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव के पास बुधवार भोर में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हुई। एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा वाहन से कूदकर भागने के दौरान जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वाराणसी के निवासी हैं। मध्य प्रदेश से मवेशी लेकर बिहार जा रहे थे। डीसीएम से 33 मवेशी बरामद हुए हैं। लालगंज थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति डीसीएम में मवेशी लादकर मध्य प्रदेश के सीधी से बिहार जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तेंदुई ओवरब्रिज हाइवे सर्विस लेन के पास डीसीएम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर भागने लगे। उसी दौरान डीसीएम का टायर ब्रस्ट हो गया। वाहन की गति धीमी होने पर तस्कर कूदकर भागने लगे। ए...