रांची, जून 14 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के नामजद अभियुक्त 26 वर्षीय अमन खान को पुलिस ने शनिवार को रनिया थाना क्षेत्र के मरचा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह मस्जिद गली तोरपा निवासी सलीम खान का पुत्र है। अमन खान के खिलाफ तोरपा थाने में आठ फरवरी को धारा 325/317(5) सहित कई संगीन धाराओं और झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। तोरपा थाना की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट प्राप्त किया था। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार तोरपा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास से गत आठ फरवरी को तोरपा पुलिस ने एक टाटा मैजिक में तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंशीय पशु बरमाद किया था। मौके पर चालक व खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसी मामले में अमन ...