मिर्जापुर, जनवरी 16 -- ड्रमंडगंज। वन दरोगा की कार में टक्कर मारते हुए ट्रक पलटने से 13 मवेशियों की मौत के बाद गुरुवार को विहिप विंध्याचल मंडल के विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल ड्रमंडगंज पहुंचे। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद सुरक्षित बचे मवेशी का हाल जानने के लिए महोगढ़ी गोशाला पहुंचे, जहां मौजूद कर्मियों से उन मवेशियों का हाल जाना। गंभीर रूप से घायल चार मवेशी को उपचार के बाद ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे नाले के पास छोड़े जाने पर नाराजगी जताई। विभाग मंत्री ने मामले की जांच और पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आईजी और एएसपी से फोन पर वार्ता की। कहा कि पशु तस्करी बर्दाश्त नहीं होगी। इस मामले में वन विभाग की कार्यप्रणाली भी संदिग्ध है, जिसकी जांच होनी चाहिए। यदि मामले में पुलिस की ओर से ढुलमुल रवै...