औरंगाबाद, नवम्बर 22 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास शुक्रवार शाम पशु तस्करों ने गौ-रक्षकों पर हमला कर दिया। हमले में पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह गो-रक्षक शशांक शेखर और नरसिंहा गांव निवासी दुकानदार प्रमोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अधिवक्ता शशांक शेखर घर लौट रहे थे तभी एक पिकअप वैन तेज रफ्तार से गुजरती दिखी। लोगों की मदद से वाहन को रोका गया। जांच में उसमें करीब 15 बछड़े ठूंसकर लदे पाए गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान 15-20 की संख्या में तस्करों के सहयोगी मौके पर पहुंच गए और पुलिस व गौ-रक्षकों पर हमला कर दिया। प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया कि तस्करों ने उन पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.