देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। सलेमपुर कोतवाली के मझौलीराज में पशु तस्करों द्वारा दो युवकों को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस की दो टीमें लगातार बिहार में पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए डेला डाले हुए हैं। हालांकि घटना के बाद से ही पशु तस्करों का मोबाइल बंद है, जिसके चलते पुलिस को लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। पुलिस अधिकारी जल्द ही पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं। 10 दिसंबर की रात पशु तस्करों ने मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप बोलेरो से बाइक सवार दो युवक सौरभ चौबे व आशुतोष पांडेय को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। रौंदने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि बोलेरो में सवार रहे...