बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा समिति जिला प्रमुख विकास गुप्ता ने नगर कोतवाली में लोडर चालक के खिलाफ पशु तस्करी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि शहर के रब्बानिया नगर रेलवे पटरी के पास पशु तस्करी का अड्डा है। बुधवार को उन्होंने देखा कि एक लोडर में भैंस के नौ बच्चे व तीन भैंस लादे गए थे। उन्होंने फोटो व वीडियो बनाने तो एक समुदाय के लोग जुट गए। उन्होंने मंडी समिति पुलिस चौकी को फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले लोडर में मवेशियों को भरकर चालक निकल गया। यहां लंबे समय से पशु तस्करी का काम चल रहा है। पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...