कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 35 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। दो पर 10-10 हजार तो तीसरे पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने तीनों की तलाश और भी तेज कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में नदी किनारे तीन जनवरी की रात 12 गोवंश विद्युत खंभों पर बंधे मिले थे। इनको वध के लिए ले जाने की तैयारी थी। इसके पहले ही विहिप कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया था। इस पर आरोपी गोवंशों को छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में उप निरीक्षक डॉ. अजय कुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। बाद में जांच के दौरान कुल छह आरोपियों का नाम प्रकाश में आया। पुलिस तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अन्य तीन मंझनपुर के...