लातेहार, फरवरी 1 -- मनिका,प्रतिनिधि। मनिका थाना में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कर्मा गांव व मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग से दो पिकअप वाहनों में अवैध रूप से पशुओं को लादकर लातेहार मुख्य पथ से कुडू की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने नामुदाग पेट्रोल पंप के समीप सघन छापामारी अभियान चलाया। जांच के दौरान सतबरवा की ओर से आ रहे दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में पाया गया कि दोनों वाहनों में 10 बछड़े एवं 10 गाय, कुल 20 पशुओं को ठूंस-ठूंसकर लादा गया था। पुलिस द्वारा वाहन में सवार व्यक्तियों से पशुओं से संबंध...