मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। पशु और उनके मांस की तस्करी में शामिल 50 हजार के इनामी को अदलहाट पुलिस ने रैपुरिया गांव से सोमवार धर दबोचा। वह बिहार के रोहतास के खुरमाबाद कुदरा निवासी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पशु खरीदकर पश्चिम बंगाल में तस्करी करता है। तस्करी के पैसे बंगाल से सीधे अपने खाते में मंगवा लेता है। गिरोह के दो पशु तस्करों को पुलिस लगभग एक महीने पूर्व गिरफ्तार कर चुकी है। अदलहाट पुलिस ने 12 दिसंबर 2025 को पशु तस्कर हापुड़ के संभावली थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी अफजाल अहमद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। डीसीएम से कुल 37 मवेशी बरामद हुए। तस्कर मध्य प्रदेश से पशुओं को लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस फरार दूसरे तस्कर की तलाश में जुटी थी। तभी 14 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हापुड़ के देहात को...