पिथौरागढ़, मार्च 10 -- पिथौरागढ़। सीमांत में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के छठे चरण के तहत गोवंशीय व महिवंशीय पशुओं को रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। सोमवार को दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण वाहन को रवाना किया। इस दौरान उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत ने बताया कि 45 दिन तक चलने वाले इस अभियान में जिले भर के गाय, भैस का टीकाकरण किया जाएगा। ताकि खुरपका मुहपका जैसी बीमारियों से मवेशियों का बचाव हो सके। यहां वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज जोशी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमलता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीक्षा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.