सीवान, फरवरी 11 -- हसनपुरा। प्रखंड के सहुली स्थित पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान मे एक दिवस का पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जीविका एवं पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जहां पशु चिकित्सा डॉ. वरुण, डॉ. संदीप वर्मा एवं जीविका के बीपीएम रजनीश कुमार सिंह एवं जिला लाइवस्टॉक मैनेजर दुष्यंत कुमार शामिल थे। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे पशुपालकों ने अपने-अपने पशुओं का स्वास्थ्य जांच कराया। वही चिकित्सकों की टीम ने जांच कर निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। जहां इस शिविर में करीब 200 से अधिक बकरी, गाय व भैंस लेकर पशुपालक पहुंचे थे। मौके पर जीविका के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन कुमार, सीसी अभिषेक कुमार सिंह, एसईडब्ल्यू विनय प्रकाश, मनउर अंसारी के अलावे अन्य मौजूद थे।

हिंदी हि...