गिरडीह, मार्च 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि पशु चोरी की घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पशु चोरी के सवाल पर एसडीपीओ ने बेंगाबाद थाना में बुधवार को मीडियाकर्मियों से उक्त बातें साझा की। उन्होंने कहा कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सामुडीह में बैल चोरी के मामले में थाना कांड संख्या 42/2025 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी वसीम अकरम को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। वसीम अख्तर बेंगाबाद के घुठिया गांव का रहनेवाला है। कहा कि वसीम अख्तर की निशानदेही पर पशु चोरी के मामले में दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ ने उक्त दोनों लोगों से पशु चोरी के मामले में गहन पूछताछ कर रही है। जिससे पुलिस को पशु चोर के सरगना तक पहुंचने में सहूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.