उरई, फरवरी 9 -- कालपी। पुलिस क्षेत्र में हुई पशु चोरी का खुलासा कर सकती हैं। जांच में लगी पुलिस को मामले में अहम सुराग हाथ लगे है। क्षेत्र में काफी दिनों से बकरी चोरी के मामले सामने आ रहे थे। जिसके मामले भी दर्ज हैं। लेकिन बकरी चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। हालांकि कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने सभी चौकी इंचार्ज को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नजर बनाने के निर्देश दिए हैं। टरननगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चन्द ने सोमवार को कुछ संदिग्ध‌ों को कार के साथ हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अगर चौकी इंचार्ज का शक सही निकला तो क्षेत्र में हो रही बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा तो होगा ही साथ ही घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...