रांची, मार्च 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड पशु चिकित्सा सेवा संघ की आमसभा रविवार को हेसाग में पशुपालन निदेशालय सभागार में हुई। आमसभा में नए सत्र के लिए सर्वसम्मति से डॉ सेमसन संजय टोप्पो अध्यक्ष एवं डॉ शिवानंद कांशी महामंत्री चुने गए। वर्तमान कार्यकारिणी को अवधि विस्तार दिया गया। इससे पूर्व आमसभा में सदस्यता नवीकरण, निदेशालय के पास खाली पड़ी जमीन पर संगठन के कार्यालय का निर्माण, पशु चिकित्सकों की संशोधित नियमावली अधिसूचित होने के बाद विभागीय पुर्नगठन का चिन्हितीकरण जल्द कराने को लेकर चर्चा हुई। वहीं, संगठन की ओर से सभी महिला पशु चिकित्सक और नव नियुक्त पशु चिकित्सकों को फूल भेंटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में रांची के क्षेत्रीय निदेशक डॉ रवि कपूर, दुमका के डॉ विपिन महता, उत्तरी छोटानागपुर के डॉ न्यूतो ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.