दरभंगा, फरवरी 21 -- बिरौल। प्रखंड की पोखराम दक्षिणी पंचायत स्थित बलहा गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय पशु चिकित्सा सह मार्गदर्शन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड जीविका के तत्वाधान में हुई कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी डॉ. शालू कुमारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमोद कुमार शर्मा , डॉ. प्रशांत , डॉ.नंदकिशोर एवं सहकारी समिति के अध्यक्ष हीरा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जीविका के प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालन को बढ़ावा देनें, पशुओं के स्वस्थ्य के प्रति जागरुकता विकसित करने और आधुनिक पशु पालन तकनीकों से पशुपालकों को अवगत कराने के उदेश्य से यह शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने 455 विभिन्न प्रकार के मवेशियों का इलाज कर दवा उपलब्ध करा...