किशनगंज, फरवरी 7 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के सौजन्य से शुक्रवार को 92 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत स्थित बलदियाहाट में किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. तृप्ति कुमारी ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। डॉ. तृप्ति ने बताया कि पशुचिकित्सा शिविर में 88 पशुपालकों के 316 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं पराम...