लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशन में वाहिनी की सीमा चौकी कीरतपुर के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव सेराबेरा में द्वितीय कमान अधिकारी पशु चिकित्सक डा. शालिनी परिहार की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक करना तथा बीमार एवं संक्रमित पशुओं की निःशुल्क जांच एवं उपचार करना था। इस अवसर पर 25 पशुपालकों के 106 पशुओं की विस्तृत चिकित्सा जांच की गई। शिविर के दौरान डा. शालिनी परिहार, द्वितीय कमान अधिकारी पशु चिकित्सा व उनकी टीम द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच, सामान्य रोगों की पहचान, टीकाकरण एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। बता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.