देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून। उत्तरांचल वेटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने गुरुवार को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर डीपीसी कर जल्द प्रमोशन की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संघ का पुनर्गठन किया जाए। यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान उत्तरांचल वेटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि विभाग में मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। इसके अलावा उनकी संवर्ग के पुनर्गठन, रेफरल सेंटर में पद सृजन करने संबंधी मांगों पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के पद न होने से कर्मचारी एक ही पद से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में ढ़ांचे का पुनर्गठन जरूरी है। उन्होंने पशुपालन मंत्री से सभी मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.