लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- सशस्त्र सीमा बल की 39 वीं वाहिनी की सीमा चौकी सुमेर नगर के कार्यक्षेत्र में स्थित वाइब्रेंट गांव सेमरी में द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सक) डॉ. शालिनी परिहार की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल के प्रति जागरूक करना तथा बीमार एवं संक्रमित पशुओं की निशुल्क जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर 19 पशुपालकों के 96 पशुओं की विस्तृत चिकित्सा जांच की गई । शिविर के दौरान टीम द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच, सामान्य रोगों की पहचान, टीकाकरण एवं परामर्श सेवाएँ प्रदान की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.