मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ लालकुर्ती थाना क्षेत्र में माल रोड पर टहल रहे पशु चिकित्सा अधिकारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स व मोबाइल लूट लिया। आदर्श नगर निवासी आदित्य कुमार चीफ वेटेनरी आफिसर है। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह माल रोड पर टहल रहे थे। बाइक सवार दो बदमाश आए और पशु चिकित्सा अधिकारी को रोककर उनका मोबाइल व पर्स लूट लिया। छीनाझपटी में मोबाइल वहीं गिर गया और बदमाश पर्स लेकर भाग गए। पर्स में 2100 रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व डेबिट कार्ड थे। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.