चंदौली, जनवरी 5 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर गांव में पशुओं के इलाज को बनाया गया पशु चिकित्सालय शोपीस बना हुआ है। कारण कि यहां नियमित पशु चिकित्सक नहीं आते है। जिससे पशु पालकों को भटकना पड़ता है। ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने अस्पताल पर नियमित डाक्टर के आने और तैनाती की मांग की है ताकि समय पर पशुओं को इलाज की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 67 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया गया है। तीन साल पहले इसका उद्घाटन भी हुआ। तब क्षेत्र के लोगों को लगा कि इससे काफी सहूलियत होगी लेकिन जिले में पशु डाक्टरों की कमी के चलते नियमित वहां चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं। जिससे वह शोपीस बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस चिकित्सालय के बनने से महुरा, करकरा, मणिपटती, पप्परौल, डवरिया, गुरैनी, पांड...