गंगापार, फरवरी 3 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड मेजा अंतर्गत स्थित कई पशु शालाओं का हाल बदहाल है जिसके चलते पशुपालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार खीरी के ग्राम पंचायत सिरहिर में वर्ष 1985 से बने पशु चिकित्सालय में डाक्टर सहित किसी तरह की सुविधा उपलब्ध न होने से पशुपालक अपने मवेशियों का इलाज करने के लिए परेशान हैं। ग्राम पंचायत सिरहिर में पशु चिकित्सालय बना है। इससे आठ गांव सिरहिर, पटेहरा, खूंटा, डिघलों, लालतारा, सिलौधी, सलैया खुर्द, सलैया कला, सीकी, दसौती आदि ग्राम पंचायत के पशुओं का इलाज 15 वर्ष पूर्व होता था। पर आज इस चिकित्सालय में न तो चिकित्सक आते हैं और न ही दवा और अन्य कोई सुविधा उपलब्ध है जिसके चलते पशुपालकों के पशुओं का इलाज नहीं हो पता है। पशु चिकित्सालय की बिल्डिंग भी दयनीय स्थिति में खं...