हापुड़, दिसम्बर 5 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी में लगने वाली पशु पैठ में पशु खरीदने के लिए आए दो भाईयों पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हापुड़ के मोती कालोनी निवासी असलम ने बताया कि वह और उसके भाई अकरम, अनस अठसैनी पैठ में पशु खरीदने के लिए आए थे। वहां हापुड़ निवासी एक युवक से उसके भाईयों ने उधार दिए गए रकम मांगी तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके भाईयों के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उनके दोनों भाईयों को घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.