बदायूं, मार्च 12 -- बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर के पास एक पिकअप में ठूंसकर भरकर ले जाए जा रहे सात पशुओं को रोककर पुलिस को सूचना दी गई। शिकायतकर्ता अमर रस्तोगी ने बताया कि पिकअप चालक नाजिम पुत्र आरिफ ने बताया कि गाड़ी में तीन पशु हैं, लेकिन जांच में सात पशु मिले, जिन्हें क्रूरता पूर्वक एक-दूसरे के ऊपर ठूंसा गया था। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता अमर रस्तोगी व अन्य ग्रामीणों की मदद से पिकअप और उसमें भरे पशुओं को थाना बिसौली लाया गया। वाहन चालक नाजिम और पशु लेकर जा रहे रहमान पुत्र शान मोहम्मद के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.