रुडकी, मार्च 9 -- एक वाहन में चार पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वाहन को पुलिस ने सीज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज किया है। पुलिस में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम के उपनिरीक्षक शरद सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के पुरकाजी की ओर से एक वाहन में चार पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर लाया जा रहा है। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अपनी टीम के साथ नारसन बॉर्डर पर पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी चालक ने वाहन को दौड़ा दिया। टीम ने घेराबंदी कर मंगलौर गंगनहर पुल के पास वाहन को रोक लिया। टीम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.