शामली, दिसम्बर 16 -- पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर चल रहे अपराध रोकथाम अभियान के चलते पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई चेकिंग के दौरान पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जियालाल पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम बिसोरी, थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली बताया है। पुलिस ने घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पशु क्रूरता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस तरह की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस ...