गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- - 24 घंटे के अंदर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपितों को किया गिरफ्तार - गिरफ्तार लोगों में सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के हैं आरोपित, प्राथमिकी हुई थी दर्ज गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि पुलिस ने शनिवार को पूरे जिले में अभियान चलाकर घंटे में पशु क्रुरता, एससी एसटी, मारपीट सहित विभिन्न अपराधिक घटनाओं में शामिल 21 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मारपीट, गाली-गलौज व सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के मामले में आरोपित हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने पशु क्रुरता के प्राथमिक आरोपित बैकुंठपुर के सबुली गांव के नितेश यादव व बसंत कुमार, बखरौर गांव के अरविंद यादव, बरौली के नेउरी गांव के मुन्ना यादव व संतोष यादव, मांझागढ़ के धर्मपरसा गांव के विकाश यादव, दीना यादव, संदीप यादव व सुजीत य...