उरई, नवम्बर 30 -- कैलिया थाना क्षेत्र के कमतरी गांव में शुक्रवार रात एक पशुबाड़े में आग लगने से छह मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। कमतरी गांव निवासी रिंकू परिहार का पशुबाड़ा घर के पास ही था। बताया गया कि मवेशियों को मच्छरों और ठंड से बचाने के लिए पशुबाड़े में धुआँ किया गया था। इसी दौरान धुएँ के अंगारे भड़क उठे और आग पूरे बाड़े में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा बाड़ा लपटों से घिर गया। पशुबाड़े के भीतर बंधी चार बकरियां और दो पड़े (भैंस के बच्चे) आग में फंस गए। आग की लपटें तेज होने के कारण उन्हें बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। घटना के समय रिंकू परिहार खेत पर थे और घर पर अन्य परिजन भी मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख तुरंत मौके पर पहुंचकर बाल्टियों और ट्यूबवेल से पानी तथा मिट्टी डाल...