सिमडेगा, फरवरी 4 -- बानो, प्रतिनिधि। गिरदा ओपी क्षेत्र से मंगलवार की रात अज्ञात चोरो के द्वारा पशु की चोरी कर ली गई है। बताया गया कि गिरदा निवासी मो शहंशाह और बिरसा बरजो की एक एक पशु की चोरी कर ली। पीड़ित ग्रामीणों ने ओपी में आवेदन देकर चोरी गए मवेशी के बरामद करने का आग्रह किया है। इधर मवेशी चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...