रामपुर, जनवरी 16 -- नगर में गुरुवार सुबह मोहल्ला स्वार खास में एक अधेड़ का शव खाली पड़े प्लॉट में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान 52 वर्षीय जुल्फेकर अली के रूप में हुई है, जो थाना खजुरिया क्षेत्र के टेहरी ख्वाजा के निवासी थे। वर्तमान में वह स्वार खास मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि जुल्फेकर कुरैशी गुरुवार सुबह नमाज के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह जब मोहल्ले के लोग खाली पड़े प्लॉट की ओर से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने एक शव पेड़ से लटका देखा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देखकर बिलख पड़...