किशनगंज, सितम्बर 25 -- पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज एवं इंटास फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में छतरगाछ पंचायत स्थित इंदरपुर गांव में बुधवार को एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन डॉ. प्रत्युष कुमार, सहायक प्राध्यापक, पशु मादा रोग विज्ञान एवं प्रसूति विभाग ने बताया कि शिविर का आयोजन निदेशालय प्रसार शिक्षा, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के निर्देशानुसार महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं में होने वाले बांझपन संबंधी समस्याओं एवं उसके निदान से संबंधित वैज्ञानिक उपाय से जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञों ने पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान, सांडों की प्रजनन क्षमता में सुधार के उपाय,पशुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.