घाटशिला, दिसम्बर 10 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव में पशु ऋण योजना में कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव निवासी द्विजेन राउत ने गुड़ाबंधा प्रखंड के अंगारपड़ा गांव निवासी विजोलिया हिमांशु बेरा तथा भेंडर मनोहर सिंह नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने ऋण दिलवाने के नाम पर फार्म भरवाया, घर के पशुओं के साथ फोटो खिंचवाया, लेकिन ऋण की पूरी राशि का बंदरबांट (दुरुपयोग) कर लिया गया है।पीड़ित द्विजेन राउत ने बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती के हाथों उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे तीन महीने पहले हिमांशु बेरा ने उनसे पशु ऋण का फार्म भरवाकर, उनके पास मौजूद पशुओं को दिखाकर बैंक से राशि प्राप्त की...