श्रावस्ती, दिसम्बर 18 -- जमुनहा। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम बेलरी में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय मल्हीपुर की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुनील कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व गौ-पूजन कर किया। शिविर में पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कृमिनाशक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ नरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ दिलीप चौधरी सहित पैरामेडिकल स्टाफ, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...