मिर्जापुर, मार्च 23 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के मवई कला गांव में रविवार को मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले में पशुपालकों की भीड़ उमड़ी। पशु आरोग्य शिविर/मेले में बीमार पशुओं के इलाज के साथ ही पशु पालकों और किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि करने के साथ किसानों के सर्वागीण विकास के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन में पशु चिकित्सा, टीकाकरण, कृमिनाशक दवा, लघु जल चिकित्सा के साथ-साथ बांझपन से ग्रसित दुधारू पशुओं का मुफ्त में उपचार किया गया। इसके साथ ही किसानों को संतुलित पशु आहार, वर्षभर हरे चारे का उत्पादन, समय से पशुओं के टीकाकरण, पशुओं की उत्पादकता के साथ किसानों व पशुपालकों की आय में वृद्धि के बारे में भी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.